जिला समाचार

प्राणघातक हमला करने के मामले में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्राणघातक हमला करने के मामले में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पूर्व विवाद को लेकर तीन आरोपियों ने मिलकर किया था जानलेवा हमला

आरोपी आकाश जायसवाल उर्फ आगा, उम्र 27 वर्ष, निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

पूर्व में 02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

 

 

पामगढ़ 12 अक्टूबर 2026/

जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर चाकू एवं बेसबॉल स्टिक से प्राणघातक हमला करने के मामले में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल उर्फ आगा निवासी चण्डीपारा, पामगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दिनांक 15.09.26 को गाय को मारकर भागने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें इसी विवाद को लेकर दिनांक 16.09.26 की रात करीब 08:15 बजे प्रार्थी कमलेश यादव अपने दोस्त गोलू उर्फ संजय मिरी के साथ मोटरसाइकिल से पामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चण्डीपारा मेन रोड स्थित यासनी मंजिल के पास आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल एवं मुक्कु यादव ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने जान से मारने के आशय से हमला किया। इसी दौरान मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल ने चाकू से गोलू उर्फ संजय मिरी पर वार किया। वहीं, मुक्कु यादव द्वारा बेसबॉल स्टिक से मारपीट करने तथा रितेश जायसवाल द्वारा हाथ -मुक्कों से हमला किया था, चाकू लगने से संजय मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!