Post Press News – Kaushal Vikas Yatra 2026 AISECT कौशल विकास यात्रा – 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास और AI Literacy के प्रति किया जा रहा जागरूक

Post Press News – Kaushal Vikas Yatra 2026
AISECT कौशल विकास यात्रा – 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास और AI Literacy के प्रति किया जा रहा जागरूक

भोपाल, दिनांक: 04-10-2026 । देश में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत AISECT द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा–2026 देशभर में संचालित की जा रहीहै।“समर्थ भारत–सक्षम भारत” थीम परआधारित यह यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक 12-10-2026 को छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के स्वामी आत्मानन्द शासकीय महामाया हायर सेकेंडरी स्कूल पामगढ़ में एस.के.पी. सेंटर कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ससहा रोड पामगढ़ के माध्यम से जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और AISECT की विभिन्न शैक्षणिक पहलों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अभियान के माध्यम से लगभग 500 स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने तथा लगभग 1,000 AISECT Skill Knowledge Providers (SKPs) और केंद्रों का भ्रमण करने का लक्ष्य रखा गया है।
AISECT के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अरुण कुमार साहू ने कहा, “कौशल विकास यात्रा – 2026 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक विकल्पों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल के प्रति जागरूक करना है।”
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथि आर.के. बंजारे सर ने AISECT की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि AI Literacy Mission और कौशल विकास यात्रा विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने की दिशा में मार्ग दर्शन प्रदान कर सकती है।
शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन
जांजगीर जिले के स्वामी आत्मानन्द शासकीय महामाया हायर सेकेंडरी स्कूल पामगढ़ में एस.के.पी सेंटर कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ससहा रोड पामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया तथा उन्हें करियर काउंसलिंग, कौशल आधारित शिक्षा और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों को AISECT समूहकी शैक्षणिक पहलों, उपलब्ध पाठ्यक्रमों और करियर की संभावनाओं से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), बदलते रोजगार परिदृश्य, व्यावहारिक कौशल तथा विद्यार्थियों की रुचि और योग्यता के अनुरूप शैक्षणिक विकल्पों पर भी जानकारी साझा की गई। QR कोड के माध्यम से विद्यार्थी पंजीकरण और आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
AISECT AI Literacy Mission रहा प्रमुख आकर्षण
कौशल विकास यात्रा – 2026 का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इसी क्रम में AISECT AI Literacy Mission के अंतर्गत AI की मूल अवधारणाओं, दैनिक जीवन एवं शिक्षा में इसके उपयोग तथा भविष्य में इसकी बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।
मिशन के अंतर्गत दो प्रमुख विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है:
• About AI:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल जानकारी, शिक्षा एवं दैनिक जीवन में इसके उपयोग, AI टूल्स तथा इनके जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के बारे में जागरूकता।
• Future in AI: AI से संबंधित उभरते करियर विकल्पों, भविष्य के कौशल, सीखने के मार्गोंऔर AI आधारित कार्यक्षेत्रों के लिए आवश्यक तैयारी की जानकारी।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने और भविष्य की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संभावनाओं के प्रति जागरूक करना है।
कौशल आधारित पाठ्यक्रमों और अकादमियों की जानकारी
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को AISECT की विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास पहलों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इनमें Future Skill Academy, Animation & AVGC Academy, Training of Teachers & Trainers Academy, Tally Academy तथा Fashion & Interior Design Academy सहित अन्यक्षेत्र-विशिष्ट कौशल विकास अवसर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों, नियमित एवं निजी कार्यक्रमों, ऑनलाइन स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों, AISECT Learn केऑनलाइन एवं हाइब्रिड लर्निंग विकल्पों तथा AISECT समूह के विश्वविद्यालयों में उपलब्ध ऑन – कैंपस डिग्री कार्यक्रमों से परिचित कराया जा रहा है।
शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने की पहल
AISECT कौशल विकासयात्रा–2026 के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, AISECT केंद्रों और स्थानीय हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों तक शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।
“समर्थभारत–सक्षमभारत” की भावना के अनुरूप यह पहल युवाओं को अपनी रुचि, योग्यता और करियर लक्ष्यों के अनुरूप शैक्षणिक विकल्पों को समझने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। AISECT का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी जागरूकता के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसरों से जोड़ना है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार साहू, आकाश निमेश थमके , स्वामी आत्मानन्द शासकीय महामाया हायर सेकेंडरी स्कूल पामगढ़ के प्राचार्य आर.के. बंजारे , राकेश बर्मन , डडसेना आईसेक्ट पामगढ़ के संचालक देवनारायण कृष्णा, एच. एल . कृष्णा व स्टाफ, तथा आस-पास से आये हुए आईसेक्ट सेंटर से रघुनन्दन पटेल बम्हनिहडीह, रविन्द्र केशरवानी शिवरीनारायण, देवेन्द नामदेव आईसेक्ट बिर्रा, ऋषभनाथ योगी आईसेक्ट राहोद व छात्र/छात्रा उपस्थित थे |






