जिला समाचार
महिला से अनाचार, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला से अनाचार, पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस,
धारा 331(3), 64 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
13 अक्टूबर 2026 को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नरोत्तम पटेल द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता को अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 448/2026, धारा 331(3), 64 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन एवं आरक्षक विनोद मनहर और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।





