फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा 22 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (छ.ग.) रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गइ है। इसके संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसी भी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाये, छुटे हुए पात्र नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 कार्यक्रम हेतु घोषित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बूथ लेवल एजेण्ट नियुक्त करने आग्रह किया गया।
बैठक में शिशिर द्विवेदी, जगमोहन पाटले, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, हेमंत कश्यप, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान, ईआरओ 33 सुब्रत प्रधान, ईआरओ 38 पवन कोसमा, ईआरओ 34 शशि कुमार चौधरी उपस्थित थे।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां –
1. मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्गठन: 02 नवंबर 2026 तक
2. प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर 2026
3. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि: 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक
4. दावों और आपत्तियों का निराकरण: 28 दिसंबर 2026 तक
5. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 04 जनवरी 2027।





