जिला समाचार

जिले की 66 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, मार्च 2027 तक 112 पंचायतों का लक्ष्य

जिले की 66 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, मार्च 2027 तक 112 पंचायतों का लक्ष्य

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चार प्रकार के कचरे के संग्रहण करने कहा

 

 

जांजगीर-चांपा 27 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की चयनित 66 प्राथमिकता वाली ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में नवागढ़ विकासखंड की 20, अकलतरा की 12, बम्हनीडीह की 12, बलौदा की 12 तथा पामगढ़ विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
अभियान के तहत घरों से चार प्रकार के कचरे के पृथक संग्रहण पर किया जा रहा है। इनमें प्लास्टिक अपशिष्ट, सैनिटरी अपशिष्ट, ई-वेस्ट तथा गीला कचरा शामिल हैं। कचरे का व्यवस्थित संग्रहण एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित कर गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घर-घर कचरा संग्रहण के कार्य में लगी स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रोत्साहित करने के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि से मानदेय प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन की व्यवस्था को नियमित और टिकाऊ बनाए रखने के लिए ग्रामीण परिवारों से यूजर चार्ज (उपयोगकर्ता शुल्क) लेने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी ग्राम पंचायत में श्रमदान गतिविधि आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को अलग-अलग रखने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में अभियान का विस्तार करते हुए मार्च 2027 तक कुल 112 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कचरे के उचित प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!