जिला समाचार

प्रभारी सचिव एस.प्रकाश ने निर्माणाधीन ड्राइविंग टेस्ट स्कूल एवं नवनिर्मित ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव एस.प्रकाश ने निर्माणाधीन ड्राइविंग टेस्ट स्कूल एवं नवनिर्मित ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

 

जांजगीर-चांपा, 25 नवंबर 2026। प्रभारी सचिव एस. प्रकाश एवं कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकासखंड बलौदा के ग्राम सिवनी (नैला) में निर्माणाधीन ड्राइविंग टेस्ट स्कूल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को ड्राइविंग टेस्ट एवं लाइसेंस संबंधी सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
प्रभारी सचिव ने सारागांव स्थित हाईवे पर नवनिर्मित ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए उपलब्ध स्वचालित परीक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान ट्रक के नॉइस लेवल, हॉर्न, एक्सीलेटर, वजन, गति एवं वायु प्रदूषण संबंधी परीक्षणों की प्रक्रिया देखी तथा सेंटर में स्थापित तकनीकी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने वाहन फिटनेस जांच की प्रक्रिया एवं तकनीकी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करने तथा सेंटर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुब्रत प्रधान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  विवेक सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!