जिला समाचार

युवती की पीछा कर अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार 

युवती की पीछा कर अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार 

पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को ग्राम झिलमिली से दबोचा

महिला सुरक्षा पर SP के सख्त निर्देश – आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

आरोपी धीरेंद्र खांडेकर उम्र 21 साल निवासी झिलमिली थाना मुलमुला

 

 

जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला एक युवती से उनको आते- जाते समय रास्ते में पीछा कर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ करने वाले मनचले को थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया।

क्या था मामला
प्रार्थिया ने दिनांक 20.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी धीरेंद्र खांडेकर द्वारा लगातार उसका पीछा किया जा रहा था।

आरोपी द्वारा पीड़िता को रस्ते में आते-जाते अश्लील कमेंट करते हुए बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की।

रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्र 398/26 धारा 74, 75(2), 78, 79 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी :

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस की टीम ने ग्राम झिलमिली में दबिश देकर आरोपी धीरेंद्र खांडेकर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय टीम :-
निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, म.आर. जयंती लहरे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!