जिला समाचार

महिला से अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार महिला थाना जांजगीर की त्वरित कार्रवाई

आरोपी के विरुद्धधारा 64(2), 351 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया

महिला से अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार महिला थाना जांजगीर की त्वरित कार्रवाई

आरोपी के विरुद्धधारा 64(2), 351 (3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया

आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

 

 

 

जांजगीर-चांपा – उधारी का पैसा वापस लेने के नाम पर महिला को अकेले बुलाकर अनाचार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा से उसने जरूरत पड़ने पर उधार लिया था। आरोपी ने पैसा वापस लेने के बहाने उसे बुलाया और जबरन अनाचार किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, महिला थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही में DSP अजाक सतरूपा तारम महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो मप्रआर एनुका तिर्की आरक्षक गणेश्वर दिवाकर, डाकेश्वर राय मआर शीला भारद्वाज महिला थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!