जिला समाचार

JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…

7.5 किलो तांबा बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर”

 

थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अनिल कुमार रेड्डी, साइड मैनेजर, JSW नरियरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया 26.07.26 की रात्रि करीब 10:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे 7 किलो 500 ग्राम तांबा तार कीमत 7500 रुपये गायब मिला। चेकिंग के दौरान शिफ्ट के गार्ड आशाराम नारंगे वहां मौजूद था। संदेह के आधार पर प्रार्थी ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपी आशाराम नारंगे निवासी ग्राम डोंगाकोहरौद, को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर कंपनी से तांबा तार चोरी कर ग्राम नरियरा के एक कुआं के पास छिपा दिया बताने से चोरी तांबा तार बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

आशाराम नारंगेउम्र: 29 वर्ष निवासी: ग्राम डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि हेमलाल महिलांगे एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!