जिला समाचार

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

 

 

 

जांजगीर-चांपा, 05 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई गई है। खनिज विभाग द्वारा पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच की गई। खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पिपरदा से 01 हाईवा, पीथमपुर से 03 ट्रैक्टर तथा चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 03 ट्रैक्टर सहित कुल 07 वाहनों को खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना चांपा तथा कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!