जिला समाचार

निर्धारित सीमा से अधिक तोड़फोड़ का आरोप, व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर किया विरोध

अकलतरा में नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान हंगामा, सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी

निर्धारित सीमा से अधिक तोड़फोड़ का आरोप, व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर किया विरोध

अकलतरा में नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान हंगामा, सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 

अकलतरा। नगर पालिका परिषद अकलतरा द्वारा शास्त्री चौक से स्टेशन मार्ग तक बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई। नगर पालिका के सीएमओ संजय सिंह अमले के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने निर्धारित लंबाई से अधिक क्षेत्र में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

व्यापारियों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा जिस सीमा तक कब्जा हटाने की बात कही गई थी, उससे अधिक क्षेत्र में तोड़फोड़ की जा रही है। इससे नाराज व्यापारी शास्त्री चौक पर सड़क पर बैठ गए और नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने सीएमओ संजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अकलतरा अविनाश चौहान और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराया। तहसीलदार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि निर्धारित सीमा के अनुसार ही कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विरोध के दौरान व्यापारियों द्वारा सीएमओ के खिलाफ लगातार नारेबाजी की गई। इस बीच सीएमओ संजय सिंह मौके से चले गए। घटना को लेकर नगर में भी चर्चा का माहौल रहा।

एक सप्ताह में हटेगा अवैध कब्जा

तहसीलदार अविनाश चौहान ने बताया कि शास्त्री चौक से महाराणा प्रताप चौक तक अवैध कब्जों को एक सप्ताह के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्रवाई निर्धारित मापदंड एवं सीमा के अनुसार किए जाने की बात कही गई है।

वहीं, कुछ नगरवासियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर में अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि, नगरवासियों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!