जिला समाचार

पामगढ़  थाना पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

पामगढ़ थाना पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

 

 

पामगढ़ 05 सितम्बर 2026/

जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर अपने बड़े भाई और भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जनकराम साहू (50), निवासी कोसला, थाना पामगढ़ को पामगढ़ पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, घटना में शामिल आरोपी परमेश्वर साहू को पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका।

जमीन विवाद को लेकर हुआ विवाद

दिनांक 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया जिस पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया इलाज के दौरान ननकी नोनी उर्फ भूरी बाई साहू की मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109 (1), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में अपराध स्वीकार, न्यायिक रिमांड

पामगढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी परमेश्वर साहू को घटना में शामिल होना पाए जाने से जिसको पकड़ा, पूछताछ किए जाने पर घटना में शामिल होना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सराहनीय योगदान: निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि प्रमोद महारआरक्षक भुनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!