जिला समाचार

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला

कोटमी सोनार में ग्रामीण मंडल अकलतरा की बैठक, संगठन को मजबूत करने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

 

कोटमी सोनार। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अकलतरा द्वारा ग्राम कोटमी सोनार में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला एवं बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला स्तर से अतिथि वक्ता एवं भाजपा प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ व जिला प्रवक्ता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार तथा मंडल प्रभारी विकास शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

अतिथि वक्ता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा, जनसंपर्क और संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर आम नागरिकों से जुड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी द्वारा निर्धारित 13 बिंदुओं पर बूथ स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए।

मंडल प्रभारी विकास शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियां नियमित और सुचारू रूप से संचालित हों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के सेवा कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा और संगठन विस्तार का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अकलतरा के महामंत्री सुबोध थवाईत ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंत्री ललित सोनी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शुक्ला, लखेश्वर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि निर्मलकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरसिंह बरगाह, युवा मोर्चा महामंत्री उमेश शुक्ला, दीपक पटेल, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रमा मीरी, विजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी ईश्वर बारमते, मंत्री अजय सागर, महावीर निर्मलकर, जगदीश पटेल, रणजीत सिंह, लक्ष्मी श्रीवास, सनत कश्यप, महेश्वर शुक्ला, पुनीराम साहू, भगवती गोड़, रामरतन पटेल, गोविंद मीरी, विशाल बंजारे, तेजराम पटेल, रतिराम पटेल, आनंद सरूता, अशोक कैवर्त, पुरुषोत्तम साहू, हरिशंकर बरगाह, दीपक सिंह, नरेंद्र सिंह मावर, विष्णु साहू, सुकालू यादव, रामनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!