मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। माता शबरी की पावन धरा, भगवान शिवरीनारायण जी के धाम में नवरात्रि, दशहरा मेला के पावन अवसर पर शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी तथा कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े , नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, संतोष लहरे, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं लोकेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।





