जिला समाचार

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित, खाद बीज की उपलब्धता, नहरों की मरम्मत एवं अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की हुई चर्चा

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित, खाद बीज की उपलब्धता, नहरों की मरम्मत एवं अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की हुई चर्चा

5 जुलाई से 30 अक्टूबर तक पानी देने का सर्वसम्मत निर्णय

 

 

जांजगीर-चांपा 19 जून 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अन्य जनप्रतिनिधि, कृषक संगठन के प्रतिनिधि, कृषकगण सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के द्वारा बांध में जल उपलब्धता की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत जांजगीर चाम्पा, सक्ती, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के 2,47,400 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बांध में 55.82 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। बैठक में सर्वसम्मति से 5 जुलाई 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक पानी देने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि जल का प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि, सहकारी बैंक, बीज निगम के अधिकारियों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाईयों की आवश्यकता अनुसार भण्डारण करने तथा समय पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही खाद की काला बाजारी पर करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नहर मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!