जिला समाचार

साप्ताहिक जनदर्शन में आये 30 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

साप्ताहिक जनदर्शन में आये 30 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

 

 

जांजगीर-चांपा 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तहसील चांपा के ग्राम लछनपुर निवासी ईतवारा बाई ने विधवा पेंशन के संबंध में, तहसील जांजगीर के ग्राम मुनुंद निवासी गिरधारी कश्यप ने रिकॉर्ड दुरुस्ती कराने, रामरतन कश्यप ने राशन कार्ड के संबंध में ,तहसील सारागांव के ग्राम बघौदा निवासी सनत कुमार सूर्यवंशी ने भूमि का बंटवारा कराने तथा तहसील अकलतरा के ग्राम बनाहिल निवासी ललिता बाई ने राशन कार्ड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!