सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के दुर्घटना जन्य क्षेत्रो का संयुक्त निरीक्षण

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के दुर्घटना जन्य क्षेत्रो का संयुक्त निरीक्षण
जिले के NH 49 सहित अन्य राज्य मार्ग क्षेत्र रहे फोकस में
दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में पहुंचकर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता, मोड़ एवं ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया
जिले में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 03 जून 2026 को दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में SDM चांपा पवन कोसमा, SDM पामगढ़, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह, NH 49 के सब इंजीनियर, PWD शिवरीनारायण क्षेत्र के सब इंजीनियर डी सी दिनकर के साथ मिलकर किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना चांपा क्षेत्र के NH मार्ग के हथनेवरा चौक, जांजगीर क्षेत्र के ग्राम तिलाई, अकलतरा क्षेत्र के अमरताल रोड, तथा थाना पामगढ़ क्षेत्र के दुपट्टामोड़ का दौरा किया गया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं चुकी हैं और ऐसे स्थान जो ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता, मोड़ एवं ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण दौरान पाया गया कि तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन, अपर्याप्त संकेतक, अपर्याप्त रोड मार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, खराब रोड सोल्डर, दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ एवं कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना को दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।
संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय जैसे चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जाने की बात कही गई। साथ ही उपरोक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
अपील
आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।





