जिला समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने पर जिले में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने पर जिले में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व संसदीय सचिव, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को किया गया है प्रदर्शित

एलईडी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्याें की दी जा रही विस्तृत जानकारी

 

जांजगीर-चांपा 19 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का जिला मुख्यालय स्थित बीडीएम उद्यान में आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारीपरक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज सनत पांडेय, प्रदीप सराफ, बद्री प्रसाद कटकवार, गोविंद सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव  अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष  रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव जी,  प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, नंद चौधरी,  नंदिनी राजवाड़े,  मीरा पतकी, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गुरुदयाल पाटले,  अनुराग शुक्ला, अनिल शर्मा, राकेश रूपानी, हितेश यादव, नरेंद्र कौशिक, राजेश्वर पाटले, आकाश सिंह, अजीत गढ़वाल, गुड्डू कहरा, विक्की सिंह,  उमा सोनी,  उर्मिला निर्मलकर,  संतोषी साहू, सैल राठौर, गोलू दुबे, गज्जू,  फिरदौश,  मनीषा यादव, प्रदीप सोनी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें गरीब कल्याण, किसान हितैषी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, बुनियादी अधोसंरचना, आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत-2047 जैसे विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है, जो आमजन के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता, कृषि क्षेत्र में सुधार, ई-नाम प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि विपणन को बढ़ावा, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी योजना तथा विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
फोटो प्रदर्शनी में देश की आधारभूत संरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर निर्मित अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों को भी दर्शाया गया है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स और सूचना पटलों के माध्यम से योजनाओं के प्रभाव और उपलब्धियों को सरल एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!