काचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौजन्य मुलाकात

काचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर में, काचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छत्तीसगढ़ के संगठन पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात ,चावल रिशॉट मोपका सीपत रोड बिलासपुर में मुलाकात किया जिसमें कांग्रेस संगठन का, ब्लॉक अध्यक्षों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ , पिछड़ा वर्ग संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट मुलाकात किया और अपनी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन विस्तार के लिए संगठन के हित के लिए और अपने छत्तीसगढ़ के लिए विचार विमर्श किया जिसमें महत्वपूर्ण विषय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सहत्म्यता से स्वागत किया प्रथम दृष्टि सभी विधानसभा में संगठन को मजबूत करना और सभी जिलों में मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से संगठन का प्रचार प्रचार करना एवं ओबीसी को जगाना साथ में जो 27% आरक्षण लंबित है उसको पुनः जारी करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपना अपने अधिकार की लड़ाई के लिए कर्मठ एकजुट के साथ काम करना एवं ओबीसी जनगणना में ओबीसी का कलाम रखना छत्तीसगढ़ में जल जंगल जमीन की रक्षा हेतु पिछड़ा वर्ग बढ़ चढ़ के आगे आना और बहुत सारी मुद्दे पर संरक्षक इस संगठन के हेतराम यादव द्वारा बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव प्रदेश उपाध्यक्ष पुनिराम पटेल महासचिव महेश कश्यप उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत संरक्षक संग्राम सिंह यादव भक्तु राम श्रवण साहू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सरोज साहू प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता यादव जिला अध्यक्ष नीलम यादव ब्लॉक का अध्यक्ष सीता पटेल राजेश कश्यप अभिषेक साहू प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू पटेल दिना कश्यप सभी ने अपने-अपने वक्तव्य में कहा विशेष रूप से हमारे पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रवक्ता व पूर्व अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल ने भी संगठन की मजबूती के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनकी टीम से निवेदन आग्रह और इस कचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन को मजबूत दिलाने के लिए हर संभव आपके साथ खड़े रहने के लिए प्रयास करने को कहा क्योंकि महिला शक्तियों का योगदान संगठन में अत्यधिक है जिसमें सभी मातृशक्ति युवा साथी सभी अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाकर छत्तीसगढ़ के हर कोने-कोने तक इस संगठन को खड़ा करना एवं संगठन की मजबूती को बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निवेदन किया इस अवसर पर हमारे संगठन के सभी ब्लॉक प्रदेश जिला कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी उपस्थित थे एवं दो महीना बाद रायपुर में बैठक होने की बात कही गई है संगठन के प्रमुख व्यक्ति लक्ष्मी पटेल सीता राम पटेल अभिषेक साहू राजेश कश्यप कान्हा पटेल रितेश साहू.





