छत्तीसगढ़

पामगढ़ लोक सेवा केंद्र में आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने लोगों को करना पड़ रहा भारी मशक्कत.. फिर भी समय पर नहीं मिल रहा लाभ… जिन पर जवाब देहि उनको लोगो की परेशानी से कोई सरोकार नहीं…

पामगढ़ लोक सेवा केंद्र में आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने लोगों को करना पड़ रहा भारी मशक्कत.. फिर भी समय पर नहीं मिल रहा लाभ…
जिन पर जवाब देहि उनको लोगो की परेशानी से कोई सरोकार नहीं…

 

 

पामगढ़ 27 जुलाई 2026

ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ में लोक सेवा केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है एक तरफ राज्य शासन लोगों की सुविधा के लिए सेवा सेतु पोर्टल का डिजिटली कारण कर आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए इस पोर्टल का लांच किया है लेकिन पामगढ़ लोक सेवा केंद्र में इसका पूर्ण लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है महीनो भर से पड़े आवेदनों का समय पर नहीं हो रहा निराकरण, नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेजो के एडमिशन में हो रही बहुत परेशानी समय पर लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ.

पामगढ़ तहसीलदार गए छुट्टी पर डीएससी नहीं मिलने से आवेदनों की लगी लंबी कतारे आखिर कैसे होगा समाधान…?

जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन करने की तारीख है 31 जुलाई..

बिना अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता ऐसे बच्चों का समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बना तो परीक्षा से हो जाएंगे वंचित आखिर ऐसे बच्चों के परेशानियों से जिम्मेदार अधिकारी को कोई सरोकार नहीं है
पामगढ़ तहसील कार्यालय में आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने दर्जनों लोग रोज काट रहे हैं चक्कर लेकिन नहीं मिल रहा सेवा सेतु पोर्टल का लाभ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!