जिला समाचार

मवेशियों तस्करी के मामले में पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मवेशियों तस्करी के मामले में  पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

07 भैंसी व 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशी जप्त, करीब 2.50 लाख रुपये कीमत — आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर 

 

पामगढ़ 06 अक्टूबर 2026/

जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारते-पीटते तथा बिना चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा था।

मामले की सूचना को गंभीरता लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को डोंगाकोहरौद को पकड़ा जिसको पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में योगदान: निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!