जिला समाचार

अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की सख्त कार्रवाई, रेत घाटों पर छापा, चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की सख्त कार्रवाई, रेत घाटों पर छापा, चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

 

 

 

जांजगीर चंपा 28 मई 2026/

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस जांजगीर द्वारा “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 28.05.2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में जिले के “Illegal Mining Task Force” टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के भादा रेत घाट में दबिश दिया जिसमें अवैध रूप से चैन माउंटेन मशीन में उत्खनन करने पाए जाने से मौके पर जिला खनिज टीम को बुलाकर मशीन को सीलबंद किया गया है।

अवैध रूप से रेत उत्खनन भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के “Illegal Mining Task Force” टीम की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!