इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी MP के इंदौर से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी MP के इंदौर से गिरफ्तार
कोटमीसोनार पुलिस ने साइबर तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा जिले के एक नाबालिग के अपहृत के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पवन मुजल्दे, निवासी पुनासा, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश) को इंदौर से गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
किया है मामला
मामले में नाबालिग के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला -फुसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान अपहृता को सुरक्षित बरामद कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी आरोपी पवन मुजल्दे से इंस्टाग्राम के माध्यम से मित्रता एवं बातचीत हुई थी। आरोपी द्वारा दिनांक 28.07.2026 को इंदौर मिलने के लिए बुलाया गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किए जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विनोद जटवार कोटमीसोनार प्रभारी, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय, आरक्षक शुभम एक्का, हेमंत साहू एवं महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर का सराहनीय योगदान रहा





