जिला समाचार

बेंच की क्वालिटी बार पर निर्भर करती है —जयदीप गर्ग

बेंच की क्वालिटी बार पर निर्भर करती है —जयदीप गर्ग

तहसील अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 

 

पामगढ़—तहसील अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग जी के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल रविंद्र पाराशर की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र दुबे प्रतिनिधि ऑल इंडिया बार काउंसिल, जी के गुजराल अध्यक्ष वित्त कमेटी अपील कमेटी परीक्षण कमेटी छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल,चंद्र प्रकाश जांगड़े सदस्य छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल, शीलू केसरी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी पामगढ़,आर के तंबोली अनुभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ़, अमरनाथ श्याम तहसीलदार पामगढ़, अभिषेक यादव नायब तहसीलदार पामगढ़, दीपाली राजपूत उप पंजीयक पामगढ़, मणि शंकर कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत शाल,स्मृतिचिन्ह एवं पुष्प गुच्छ के उपरांत मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जिसमें अध्यक्ष प्रेम कुमार खरे उपाध्यक्ष दिनेश कुमार थवाईत, मीरा सिंह,सचिव भारत भूषण बंजारे ,सह सचिव द्वारिका दुबे एवं संगीता जांगड़े कोषाध्यक्ष अश्वनी सिंह चंदेल ग्रंथपाल मनराखन पंकज, क्रीड़ा एवं संस्कृति सचिव संजीव भारद्वाज एवं सदस्य के रूप में अशोक टंडन, रामखिलावन कुर्रे,परमेश्वर शांडिल्य, किरणकांत, राधिका जांगड़े एवं सुमन रत्नाकर ने शपथ ली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गर्ग जी ने कहा की बेंच की क्वालिटी बार पर निर्भर होती है भारत के संविधान के तहत केस को कानूनी मदद देना ही एक अधिवक्ता का काम होता है वकालत में केस के तथ्यों का ज्ञान होना आवश्यक है एक अधिवक्ता को वकालत के पेशे से प्रेम होना आवश्यक है प्रेम में कभी धोखा नहीं होना चाहिए कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र दुबे,जी के गुजराल एवं चंद्र प्रकाश जांगड़े ने भी संबोधित करते हुए वकालत के पेशे में आने वाली समस्याओं एवं कानून के संबंध में विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ पामगढ़ की ओर से ए डी जे लिंक कोर्ट खोलने एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था हेतु मांग पत्र सौंपा गया।कार्यक्रम का संचालन मनोज खरे एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार थवाईत द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता संघ के दुर्गा प्रसाद तिवारी, नर्मदा लाल बंजारे, दीपक भारद्वाज,श्यामलाल सांडे,मणि शंकर गौराहा,कांति केशरवानी, संतोष यादव, प्रवीण श्रीवास्तव,बृजेश सिंह,ओंकार रायसागर, संतोष कुमार खरे, जयपाल सिंह रोहिणी पटेल आशुतोष सिंह चंदेल, गोपाल कौशिक, साखी राम कश्यप ,कौशल कश्यप, सतीश सूर्या,अखिलेश प्रताप सिंह मणि शंकर कर्ष, सरोज देवांगन,ओमप्रकाश पंकज सहित सभी अधिवक्ता गण न्यायालयीन कर्मचारी के साथ नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!