पामगढ़ में चक्काजाम से 9 घंटे थम गए थे बस के पहिए, प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम चक्काजाम और आमरण अनशन हुआ समाप्त

पामगढ़ में चक्काजाम से 9 घंटे थम गए थे बस के पहिए, प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम चक्काजाम और आमरण अनशन हुआ समाप्त


पामगढ़ 4 जुलाई 2026/
डोंगाकोहरौद जर्जर सड़क निर्माण को लेकर गांव के ग्रामीण और युवक 5 दिन से लगातार कर रहे थे आमरण अनशन प्रशासन की ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीण ने पामगढ़ में किया चक्काजाम गांव की महिलाएं लगातार हो रही बारिश में डटे रहे 9 घंटे तक थम गए थे बस के पहिए प्रशासन की बड़ी हस्तक्षेप के बाद भी नहीं बन रही थी बात आखिरकार देर शाम होते ग्रामीण और प्रशासन के बीच हुई फिर वार्तालाप तब जाकर चार बातों पर हुई सहमति तब ग्रामीणों ने किया अनशन समाप्त
जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य आंदोलन को समर्थन देने महिलाओं के साथ डटी रही
इन चार बातों पर ग्रामीण और प्रशासन के बीच बनी सहमति
1. रोड मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम वासी के सहयोग से शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा लगभग 30 से 34 लाख में
2. कार्य की स्वीकृत होने के उपरांत टेंडर की प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाएगी
3. सड़क की परिधि में जो 21 खातेदार अन्य ग्राम के हैं उनके खाते से भूमि त्यजन हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के सहयोग से किया जाएगा
4. उक्त मार्ग पर प्रात 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भारी माल वाहक प्रतिबंधित रहेगा।
आखिर कर ग्रामीणों के कड़ी मेहनत और प्रशासन की हस्तक्षेप के रंग लाया और सड़क बनने के आसार दिखने लगे
लगातार आंदोलन में शामिल रहने वाले ग्रामीण अजय साहू की शाम होते अचानक तबियत बिगड़ गई जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम कर लाया गया और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया.






