जिला समाचार

ससहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली-चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा के छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत रोपा आम का पौधा

ससहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली-चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा के छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत रोपा आम का पौधा

 

ससहा। 27 सितम्बर 2026 को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा में रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में कु. श्रुति जोशी, कु. विमला, कु. सृष्टि, कु. पलक साहू एवं कु. आकांक्षा दिनकर ने भाग लेकर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कु. अदिती जोशी एवं कु. अंजली ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पौधे की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पामगढ़ के सभापति  जय कुमार साहू, ग्राम पंचायत ससहा की सरपंच श्रीमती कुसुम साहू, पंचायत सचिव लखेश्वर यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका निर्मला रात्रे, शिक्षिका उमा बंजारे, व्यवस्था शिक्षक कुमारी तरुणा राजपूत, कु. हीना बंसल, कु. मोनिका दिनकर, कु. कीर्ति कुंभज एवं कु. हेमलता, नगरसेना जयकुमारी सहित विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!