सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए जांजगीर के BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक प्रशासन ,पुलिस, पालिका और पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया सर्वे

सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए जांजगीर के BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक प्रशासन ,पुलिस, पालिका और पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया सर्वे
निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर की चौड़ाई का किया गया सीमांकन/मार्किंग, दुकानदारों को निर्धारित सीमा क्षेत्र से अपने बोर्ड,फ्लेक्स और बैनर को हटाने की दी गई समझाइश

कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, जांजगीर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.11.26 को कोतवाली जांजगीर क्षेत्रांतर्गत BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर की चौड़ाई का नाप एवं सीमांकन करते हुए मार्किंग किया गया।
रोड किनारे लगे दुकानदारों को विशेष समझाइश
इस दौरान निर्धारित सड़क सीमा के भीतर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को समझाइश देते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने तथा निर्धारित सीमा के बाहर दुकान का सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई।
पार्किंग स्थानों का चिन्हांकन
सड़क के दोनों ओर कुछ शासकीय पार्किंग स्थानों का चिन्हांकन किया गया है इसके अतिरिक्त कुछ अन्य स्थानों का शासकीय रिकॉर्ड देखकर उन्हें पार्किंग स्थानों के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में कार्यवाही करने की योजना बनाई गई
पोल शिफ्टिंग की आवश्यकता
सड़क के दोनों ओर विद्युत खंभे लगे होने की वजह से कुछ स्थानों पर मार्ग संकीर्ण हो गया है एवं उनका उपयोग पार्किंग के लिए किया जा रहा है अतः ऐसे स्थलों को चिन्हांकित करते हुए विद्युत विभाग से सामंजस्य बनाकर अग्रिम कार्यवाही करने पर विचार किया गया ।
रोड में व्यवधान उत्पन्न करने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही
निर्धारित स्थानो पर पार्किंग न करते हुए यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर की जाएगी चालानी कार्यवाही
उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं नगर पालिका के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभागों के समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधा दूर करने की दिशा में यह पहल की गई।
अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस की आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील है कि वे निर्धारित सड़क सीमा का पालन करें, सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें तथा दुकान का सामान सड़क पर न फैलाएं। यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन एवं व्यापारियों के सहयोग से ही शहर को जाममुक्त, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकता है।





