जिला समाचार

पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल

पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल

दोपहर लगभग 2:15 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया तथा उचित उपचार हेतु भर्ती कराया और डाक्टर को घायल के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है।

घायल व्यक्ति ने भी समय पर मदद और सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!