पामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लंबे समय बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, भीषण गर्मी के साथ दोहरे मार झेल रहे ग्रामीण…

पामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लंबे समय बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, भीषण गर्मी के साथ दोहरे मार झेल रहे ग्रामीण…
पामगढ़ 15 मई 2026/
पामगढ़ ब्लॉक में इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है, एक तरफ भीषण गर्मी का कहर, और उपर से ये लगातार हो रहा पावरकट। इससे जनता के हाल बुरे हो गए हैं।
रसोटा के कई इलाकों में मुड़पार चुरतेला खरखोद में बार-बार बिजली जाने से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आम लोग ही नहीं इससे व्यापारी वर्ग भी परेशान है।
गर्मी और बिजली कटौती का डबल अटैक
इलाके में इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी झुलसाने लगी हैं। इस भीषण गर्मी में जब राहत की सबसे बड़ी उम्मीद बिजली से होती है, तब बार-बार का पावरकट लोगों के लिए संकट का कारण बन गया है।
अचानक बिजली कटौती ने बिगाड़ी दिनचर्या
ग्रामीण के कई इलाकों में दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। ये कटौती कभी कभी आधे घंटे से भी ज्यादा की हो रही है, और सबसे बड़ी बात तो यह है कि पावरकट बिना किसी पूर्व सूचना के हो रहा है।
लोगों का कहना है कि इतनी गर्मी में बिजली का बार-बार जाना किसी सजा से कम नहीं है। क्योंकि इससे सबसे ज्यादा परेशान बच्चे और बूढ़े हो रहे हैं। वहीं बच्चों को गर्मी में सुलाना भी मुश्किल हो गया है।”ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर नहीं होती ऐसी बिजली समस्या
दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीण में आमतौर पर इतनी बिजली कटौती नहीं होती। यही वजह है कि ज़्यादातर घरों में इनवर्टर या बैकअप सिस्टम नहीं लगे हैं, और अब अचानक आई इस समस्या से लोग पूरी तरह असहाय महसूस कर रहे हैं।
लोगों का तो यहां तक कहना है कि “हमने कभी सोचा ही नहीं था कि इनवर्टर की ज़रूरत पड़ेगी। अब बिजली जाते ही सब कुछ ठप हो जाता है।”
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे प्रदर्शन का रास्ता अपनाने पर मजबूर हो जाएंगे।





