जिला समाचार

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग एवं SP विजय कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर दिनांक 23.05.26 को किया रवाना

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

 

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग एवं SP विजय कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर दिनांक 23.05.26 को किया रवाना

घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी एफएसएल टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

जांजगीर-चांपा पुलिस को अपराध अनुसंधान एवं तकनीकी जांच के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिनांक 23.05.26 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग एवं SP विजय कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एफएसएल अधिकारी सृष्टि राय* ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का परीक्षण एवं अध्ययन करेगी। इससे अपराधों की जांच में तेजी आएगी तथा आरोपियों की पतासाजी में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वैन में आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल से डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सटीक बनेगी। पुलिस विभाग की इस नई पहल को अपराध नियंत्रण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपयोगिता:

सूक्ष्म साक्ष्यों, रेशों, कणों एवं अन्य पदार्थों का निरीक्षण एवं विश्लेषण।

फिंगर प्रिंट की खोज, विकास (Development), संग्रहण एवं तुलना।

घटनास्थल एवं साक्ष्यों की उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग।

डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच एवं डेटा विश्लेषण।

जैविक नमूनों एवं संवेदनशील साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण।

नमूनों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्ट तैयार करना।

साक्ष्यों की पहचान, बारकोड स्कैनिंग, लेबलिंग एवं ट्रैकिंग।

बिजली, संचार एवं डेटा प्रबंधन की सुविधाओं सहित घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही।

पुलिस एवं जांच एजेंसियों को घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।

इस अवसर पर जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक FSL टिम भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!