जिला समाचार

साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन, 93 आवेदन हुए प्राप्त

साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन, 93 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण करने के दिये निर्देश

 

जांजगीर-चांपा 23 जून 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी करियाराम द्वारा खाता विभाजन करवाने, ग्राम सरहर निवासी मनहरण लाल राठौर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मोहगांव निवासी केशव प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर निवासी  माला सिंह द्वारा अवैध बेजा कब्जा हटवाने, ग्राम परसाही बाना निवासी सत्यनारायण स्यामता द्वारा बटवारा का नकल प्रदान करवाने, नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया निवासी विवेक कुमार साहू द्वारा ट्राइसाइकिल दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!