छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 83 आवेदक

जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 83 आवेदक

कलेक्टर ने संवेदनशीलता से सुनी समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश

 

 

जांजगीर-चांपा 4 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में तहसील जाँजगीर के ग्राम पुटपुरा निवासी  तुलसा बाई द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी संतोष कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पचेड़ा निवासी मनोज कुमार द्वारा कृषि मजदूर का खाता नंबर परिवर्तन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कटौद निवासी  संतोषी बाई द्वारा राशनकार्ड के संबंध में, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसा निवासी परसराम धीवर मछुआरा सहकारी समिति का पंजीयन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!