पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक गिरफ्तार…

पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक गिरफ्तार…
शराबी चालक द्वारा PWD बैरियर तोड़कर 2 KM तक तेज रफ्तार से भागा, पशुओं और खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर”
शराबी चालक के खिलाफ BNS, लोक संपत्ति क्षति एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक स्वराज माजदा चालक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। नशे में बेकाबू चालक ने PWD बैरियर तोड़ते हुए करीब 2 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाया और रास्ते में आने वाले पशुओं, खड़ी गाड़ियों और लोगों को टक्कर मार दिया था। मामले में पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 09.08.26 रात्रि करीब 09:30 बजे चालक आरोपी मनोज कुमार पटेल, उम्र 50 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक, रामनगर सुपेला, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग वाहन क्रमांक CG 07 BN 3365 स्वराज माजदा को शराब के नशे में ग्राम ससहा की ओर से चलाते हुए आ रहा था।
ग्राम केशला मोड़ के पास लगे PWD बैरियर को तोड़ते हुए आरोपी वाहन में बैरियर फंसी हालत में ही करीब 2 किलोमीटर तक वाहन चलाता रहा।
इस दौरान आरोपी ने सड़क पर बैठे गाय एवं अन्य पशुओं अंबेडकर चौक पर खड़ी गाड़ियों तथा राह चलते आम नागरिकों को लापरवाहीपूर्वक टक्कर मारकर दुर्घटना कारित की।
जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326/2026, धारा 281, 125(ए) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान धारा 324(4) BNS, छत्तीसगढ़ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 जोड़ी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
,उक्त कार्रवाई में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, मंजू सिंह तथा आरक्षक वेदराम पटेल एवं विनोद मनहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





