जिला समाचार

प्रवासी मजदुरो की हुई तडके सुबह से 12 घंटे तक पहचान परेड 

 प्रवासी मजदुरो की हुई तडके सुबह से 12 घंटे तक पहचान परेड 

300 मजदूरो से पूछताछ, दस्तावेजो की जांच, सत्यापन एंव सैकडों मजदूरो का फिंगर प्रिंट लिया गया 

 राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर जांजगीर चांपा पुलिस ने औधोगिक क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया ।

 

 


जिला जांजगीर चांपा अर्तर्गत अकलतरा थाना क्षेत्र में सोमवार तडके सुबह 05.00 बजे से जे. एस डब्लू महानदी कंपनी लिमिटेड बनाहिल में ‍पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के दिशा ‍निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. यूलैण्डन यॉर्क के मार्ग दर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डां.मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बडे स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया इस दौरान औधोगिक क्षेत्र में रहने वाले लगभग 300 प्रवासी मजदूरो का सत्यापन किया गया वही एक संदेही मजदूर को चिन्हाकित कर उससे पूछताछ की गयी उनके दस्तावेजो एंव पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन किया गया एंव सैकडों मजदूरो का फिंगर प्रिंट लिया गया है इसी प्रकार से जिला जांजगीर चांपा में राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर औधोगिक एंव अन्य क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरो का भौतिक सत्यापन व दस्तावेजो का जांच अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।
उपरोक्त कार्यवाही मे  अनु.अधि. पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह एंव अकलतरा अनुविभाग से निरीक्षक जय कुमार साहू, पारस पटेल, धर्मेन्द्र वैष्णव,उप निरी0 विनोद जाटवर, प्रशिक्षु उप निरी0 सुरेश कुमार, अशोंक वर्मा, सउनि रामप्रसाद बघेल एंव थाना अकलतरा,पामगढ,मुलमुला,बलौदा,पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार व एसटीएफ जांजगीर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!