जिला समाचार

शॉर्ट सर्किट से ज्वेलर्स दुकान में लगी आग, लाखों की ज्वेलरी जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से ज्वेलर्स दुकान में लगी आग, लाखों की ज्वेलरी जलकर राख

 

अकलतरा/कोटमी सोनार। ग्राम कोटमी सोनार के हटरी चौक स्थित विनायक ज्वेलर्स में बुधवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखी ज्वेलरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान संचालक संजय सोनी ने बताया है।

दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार के प्रभारी विनोद जाटवर भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

संचालक संजय सोनी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी, जिसमें दुकान में रखी ज्वेलरी जलकर राख हो गई। घटना के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!