जिला समाचार

मल्हार के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाया गया

मल्हार के राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाया गया

 

बिलासपुर:- मल्हार, 4 अगस्त 2026। नगर के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर मल्हार में ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से सजाया गया तथा भगवान श्रीराधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया।

भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ एवं ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष, बच्चे एवं युवा शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान मल्हार में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन की सफलता में ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज, तुमेश यादव राजप्रमुख  भरत लाल यादव अध्यक्ष , हृदय यादव महासभा प्रवक्ता, लकेश यादव कोषाध्यक्ष बरतोरी राज  रमेश यादव सचिव , शत्रुहन यादव उपाध्यक्ष , लक्ष्मी प्रसाद यादव सरपंच प्रतिनिधि ओखर  सोनाराम यादव, राजकुमार यादव, नंदराम यादव, विजय यादव रामप्रसाद यादव, ढेलूराम यादव, रामानुज यादव सदाराम यादव, मनीष यादव, केजुराम यादव पूर्व सहसचिव, पुनीराम यादव उपाध्यक्ष एवं यादव समाज के श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का आभार लकेश यादव कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!