जिला समाचार

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में निर्देश

 

 

 

जांजगीर-चांपा, 28 सितम्बर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में व्यवस्था को मजबूत करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य, सड़कों पर आवारा मवेशियों को हटाने तथा सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात में बाधा बनने वाले स्थानों को व्यवस्थित करने के साथ रेडियम, मार्किंग, संकेतक एवं आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं ‘राहगीर योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!