जिला समाचार

पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से अनाचार के दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी गिरफ्तार

 पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से अनाचार के दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला के आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला – फुसलाकर हरियाणा ले गया था जिसे पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा, नाबालिक सुरक्षित बरामद

दूसरे मामले में आरोपी द्वारा प्रेम विवाह का झांसा देकर नाबालिग से किया अनाचार व दिया धमकी

दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया

 

जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अनाचार के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी  द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पहला मामला — नाबालिग को बहला- फुसलाकर हरियाणा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रात्रि घर से नाबालिक बालिका लापता हो गई थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 137 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र से आरोपी विष्णु पटेल उम्र 23 वर्ष, निवासी सेन्दरी के कब्जे से बरामद किया। विवेचना दौरान आरोपी द्वारा अनाचार करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरा मामला — शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार का आरोपी गिरफ्तार

दूसरे प्रकरण में दिनांक 22.09.26 को पीड़िता थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2025 में उसकी पहचान आरोपी जशवंत जानू उर्फ ज्वाला उम्र 25 साल निवासी जोरैला थाना पामगढ़ से हुई थी। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से बालिका से बातचीत करती थी और प्रेम विवाह का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना में सामने आए तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जशवंत जानू उर्फ ज्वाला को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!