जिला समाचार

रितेश भारद्वाज का प्रयास विद्यालय पाटन, दुर्ग में चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल.. 

रितेश भारद्वाज का प्रयास विद्यालय पाटन, दुर्ग में चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल.. 

 

उरैहा चंडीपारा । क्षेत्र के होनहार विद्यार्थी रितेश भारद्वाज का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय, पाटन (दुर्ग) में होने पर परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
रितेश ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनके चयन पर परिजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रितेश भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा को दिया। उनका चयन क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से रितेश भारद्वाज को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!