उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र रायपुर से पकड़ा
गंभीर मारपीट का मामला हत्या में बदला

जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने मुख्य *आरोपी* अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष), निवासी पामगढ़ को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू एवं उसके साथियों द्वारा उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर रमेश टंडन उर्फ महेश एवं उसके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ एवं कमर में गंभीर चोटें आईं।
घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मर्ग डायरी प्राप्त कर उसे अपराध डायरी में शामिल किया तथा प्रकरण में हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी के रायपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर उसे 31 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उल्लेखनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, सरोज पाटले, आरक्षक बेदराम पटेल, शिवप्रसाद बघेल, वीरेंद्र सूर्यवंशी एवं महिला आरक्षक मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।






