जिला समाचार

सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी बनाए जाने पर सुबोध थवाईत ने दी बधाई

सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी बनाए जाने पर सुबोध थवाईत ने दी बधाई

 

 

 

अकलतरा। राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा ग्रामीण मंडल अकलतरा के महामंत्री सुबोध थवाईत ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सुबोध थवाईत ने कहा कि सौरभ सिंह को मिला यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता पर राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व में झारखंड में संगठन को नई मजबूती एवं गति मिलेगी।

उन्होंने सौरभ सिंह के सफल कार्यकाल एवं नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

निवेदक — सुबोध थवाईत, महामंत्री, भाजपा ग्रामीण मंडल अकलतरा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!