जिला समाचार

पूर्व भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

पूर्व भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

 

 

शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजय अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी सरोज अग्रवाल की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं खाटू श्याम बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन, संकीर्तन एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं भजन सम्राट कुमार दीपक की संगीतमय प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे तथा पूरा आयोजन स्थल “जय श्रीराम” और “जय श्रीश्याम” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर संजय अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल ने अपने वैवाहिक जीवन के सफल 31 वर्ष पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा, परिवारजनों के स्नेह तथा समाज के सहयोग से उन्हें निरंतर सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती रही है।
कार्यक्रम में भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पवन साय, बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, कमलेश जांगड़े, अनुज शर्मा, अंबेश जांगड़े, राहुल थवाईत, मोहन कुमारी साहू, कमलादेवी पटले, सनम जांगड़े सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अग्रवाल दंपत्ति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक यादगार आयोजन बताया।
भक्ति, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बना यह श्री श्याम महोत्सव नगर एवं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!